मधुपुर/ Md Aslam अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त स्टेनो संजय राय के लिए भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी यामुन रविदास, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद और कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने संजय राय को पुष्पगुच्छ, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया.

एसडीओ ने उनके ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव की प्रशंसा की और उनके कार्यकाल में कार्यालय के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों में योगदान को याद किया.
सेवानिवृत्त स्टेनो संजय राय ने कहा कि वर्ष 1992 में मधुपुर अनुमंडल की स्थापना के समय वे यहाँ पदस्थापित हुए थे और अधिकांश सेवाकाल यहीं बिताया. उन्होंने विदाई को मार्मिक बताते हुए सहकर्मियों और अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
उपस्थित अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की. इस अवसर पर प्रधान सहायक उत्तम तिवारी, अनूप सिंह, नाजिर बालक सोरेन, क्लर्क अभिषेक कुमार, शम्भू पुजहरी, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुब्रत मिश्रा, रंजीत, लड़न सहित अनेक अनुमंडल कर्मचारी मौजूद थे.

