मधेपुरा: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिले के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के मुरलीगंज- पुर्णिया सीमावर्ती क्षेत्र में बने पुलिस चेक पोस्टों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा किया गया.

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक नियुक्त पदाधिकारी और पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि वाहनों की पूर्ण रूप से जांच की जाए और सभी विवरणों को पंजी में निश्चित रूप से दर्ज किया जाए.
साथ ही चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों में पाई गई कमियों को दूर करने और आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए. इस कार्य हेतु थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपा गया. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनावी समय में सुरक्षा और वाहन जांच को कड़ाई से लागू करना आवश्यक है ताकि किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि न हो.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
