रांची: झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की अहम बैठक रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने की.

बैठक में विशेष रूप से झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन करने, और बूथ स्तर पर कमिटी गठन करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.
बैठक में झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर विस्तार से विचार- विमर्श किया. बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को जनमानस के बीच और मजबूती से स्थापित करना बताया गया.
पार्टी नेताओं ने कहा कि सभी जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जनता के बीच पार्टी की योजनाओं और विचारधारा का व्यापक प्रचार करेंगे.

