लोहरदगा: जिला परिषद सभाकक्ष में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में स्वास्थ्य, सड़क, आपूर्ति, आवास योजना, बिजली और शिक्षा समेत सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आम जनता तक इसका लाभ पहुंचाया जाए.
सांसद सुखदेव भगत ने करीब 32 विभागों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की. लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान अधूरे कार्य और उदासीन रवैये पर सांसद ने अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई.
सांसद ने कहा कि जिले के विकास को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी और बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी सरकारी योजनाएं लाभुकों तक पहुंचनी चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
