लोहरदगा: जिले के कुड़ू थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़े कंटेनर से करीब 40 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को यह सूचना मध निषेद्य इकाई पटना, बिहार से मिली थी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने चंदवा की ओर से आ रहे कंटेनर संख्या BR01GL-7659 को रोककर जांच की. तलाशी में कंटेनर से 413 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस द्वारा जब कागजात मांगे गए तो शराब से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया.
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई जिले में सक्रिय शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि यह कंटेनर हरियाणा से आ रहा था और सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पहचान कर रही है और तस्करों तक पहुँचने के लिए आगे की जांच में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
