लोहरदगा: जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित किया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी कमिटी की विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे.

बैठक में AICC से नियुक्त पर्यवेक्षक सह छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी मोहन मरकाम, JPCC से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक रामचंद्र सिंह चेरो, कांग्रेस नेता राजेश कुमार गुप्ता, स्थानीय सांसद सुखदेव भगत और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए.

मौके पर जिला अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है. संगठन में अध्यक्ष कोई भी बने यह मायने नहीं रखता, संगठन की मजबूती हमारी पहली प्राथमिकता है. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि अध्यक्ष चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई है, जिसमें प्रखंड से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है. इस प्रक्रिया के माध्यम से कई नाम सामने आएंगे और अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
