लोहरदगा: जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र के ककड़गढ़ और सुंदरू पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य रूप से शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में सक्रिय रूप से काम करने के दिशा-निर्देश दिए गए. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कमिटियों का गठन किया जा रहा है ताकि जिला से लेकर पंचायत तक संगठन की पकड़ मजबूत हो सके.
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी मतदाता सूची से लाखों वोटरों के नाम हटाने की साजिश हो सकती है. कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रही है ताकि राज्य में एसआईआर लागू न हो. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
