लोहरदगा: एकीकृत बिहार के समय नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए तत्कालीन लोहरदगा एसपी अजय कुमार सिंह को शनिवार को लोहरदगा के अजय उद्यान में श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि समारोह में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने शहीद एसपी को नमन किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.

मालूम हो कि वर्ष 2000 में जब नक्सलवाद चरम पर था, तब अजय कुमार सिंह लोहरदगा में एसपी के पद पर पदस्थापित थे. इसी दौरान नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर वे पेशरार जंगल क्षेत्र में अभियान के लिए गए थे. तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में एसपी अजय कुमार सिंह वीरगति को प्राप्त हुए.
अधिकारियों ने कहा कि एसपी अजय कुमार सिंह की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी. लोहरदगा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का प्रयास जारी रहेगा.
शहीद अजय कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी थे. श्रद्धांजलि सभा में उनके माता-पिता भी मौजूद रहे. उन्होंने अपने जांबाज बेटे को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने शहीद की शहादत को देश की अमूल्य संपत्ति बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
