आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai लघु उद्योग भारती जिला सरायकेला- खरसावां की टीम ने शुक्रवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक अजीत कुमार से मुलाकात की और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन
टीम ने औद्योगिक इकाइयों को हो रही बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या की जानकारी दी. महाप्रबंधक ने सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर लउभा के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इंदर कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री सपन मजूमदार, उपाध्यक्ष पिंकेश महेश्वरी, विकास चंद्र, सचिन, राकेश प्रसाद और सैकत घोष मौजूद थे.

विज्ञापन
