कुकड़ू/ Vikash Thakur राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत वातावरण में शुक्रवार को कुकडु प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन और शपथ समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे परिसर में देशभक्ति के गीतों की गूंज ने माहौल को भावनात्मक बना दिया.
इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और निष्ठा के प्रति समर्पण की शपथ ली. अधिकारियों ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने भारत के वीर सपूतों को आज़ादी की राह पर प्रेरित किया. वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे इस गीत की ऐतिहासिक महत्ता को समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि यह गीत मातृभूमि के प्रति प्रेम, एकता और त्याग का प्रतीक है.
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
