कुचाई/ Ajay Mahato : सरायकेला-खरसावां नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं खेल मंत्रालय के द्वारा कुचाई प्रखंड क्षेत्र के अरूवां मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय फुटबॉल सह खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए फुटबॉल व दौड़ का इवेंट शामिल किया गया था. फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता स्वामी विवेकानंद युवा क्लब जराटीकरा अरूवां व उपविजेता आदर्श युवा फुटबॉल क्लब अरुवां रहा.वहीं बालिका वर्ग का 100 मीटर दौड़ में प्रथम अनीता सरदार व द्वितीय कमल सरदार रही.

वहीं बालक का 200 मीटर दौड़ में प्रथम गुरुचरण सरदार व द्वितीय सोनाराम सरदार एवं तृतीय राहुल कुमार रहा.जबकि मेंढक रेस में प्रथम सावन लोहार व द्वितीय प्रकाश कुम्हार रहा.वही खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुखदेव सरदार,सेविका सावित्री महतो,प्रकाश कुम्हार, कमल कुमार आदि उपस्थित थे.

