कुचाई: प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई में अभिभावक और शिक्षकों की एक बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता मनीषा सामड़ द्वारा किया गया. इस बैठक में लू से बचाव हेतु तैयारी पर चर्चा की गई. साथ ही वर्ग 1 से 7 तक के वार्षिक मूल्यांकन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

इस परीक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया. अगले शैक्षणिक सत्र हेतु बच्चों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना एवं विद्यालय विकास पर सामुदायिक सहयोग पर चर्चा की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक दैत्यारी लेंका, साधु चरण महतो, जयलता मुंडारी, राजेंद्र गुन्दुवा, इमलिना हेंब्रम, इंजलिना हस्सा पूर्ति, बुधराम लोहार, प्रकाश ठाकुर, रामनाथ मुंडा, मीना देवी, खुशबू महतो, बसंती सोय, सावित्री गौड़, प्यारी तोपनो, संतोषी सिंह मुंडा, आरती सोय, भीम लोहार, मसीह कन्डीर, जशमीन गोस्वामी, एसके गोस्वामी उपस्थित थे.

