कुचाई: सामाजिक संस्था कोल्हान नितिर तुरतुंग (केटीएन) की ओर से शुक्रवार को कैरियर परामर्श सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों को सिविल सेवा, न्यायीक सेवा, सुरक्षा बल, मीडिया, शिक्षक एवं तकनीकी पढ़ाई के लिये तैयारी करने के संबंध में कैरियर परामर्श किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ साधु चरण देवगम ने विद्यार्थियों को अपने रूची के अनुसार पढ़ाई करने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही बच्चों से एक जिम्मेवार नागरिक बनकर औरों के लिये उदाहरण पेश करने की अपील की. बच्चों से आगे जा कर और बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज व राज्य के नाम को ऊंचा करने की अपील की.

भविष्य के लिये क्या सही है, उसका उचित आकलन कर आगे बढ़ें: माझीराम जामुदा
कोल्हान नितिर तुरतुंग के केंद्रीय अध्यक्ष माझीराम जामुदा ने कहा कि शिक्षा रुपी ज्ञान एक ऐसी चाभी है, जिससे दुनिया का हर ताला खुल सकता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े निश्चित रुप से सफलता मिलेगी. परिश्रम का फल हमेशा मीठा होता है. अपने बेहतर भविष्य के लिये क्या अच्छा, और क्या बुरा है. इसका भी आकलन कर उचित निर्णय करें. जहां जरुरत पड़े मार्गदर्शन भी लें. विद्यार्थियों से साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की.
सेवानिवृत फौजी रामचंद्र सोय ने कहा कि क्षणिक परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता. लक्ष्य की प्राप्ति के लिये धौर्य रखें. लगन के साथ कड़ी मेहनत करें. हमेशा पॉजीटीव एनर्जी के साथ आगे बढ़ें. विद्यार्थी नशा पान से अपने को दूर रखे.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम को अधिवक्ता सूरज पुरती, सेवानिवृत फौजी रामचंद्र सोय, सेवनिवृत फौजी गुरु चरण चौडा, युवा समाजसेवी मुन्ना सोय, शचिंद्र दाश, शिक्षक डब्लू सिंह, रुपेश मिश्रा, सोमनाथ इंदवार, गोपाल कृष्ण सोय, लखिंद्र भूमिज आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कुचाई प्रखंड के 12 स्कूलों से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में टॉप थ्री पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की ओर से सामान्य ज्ञान की पुस्तक भेंट की गयी.
*प्रखंड के मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित*
कार्यक्रम के दौरान कुचाई प्रखंड के 12 स्कूलों से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में टॉप थ्री पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें मुख्य रुप से प्रकाश कुम्हार, मीरा सरदार, गौरव कुम्हार, मनोज डांगिल, नितिर सोय, राम सोय, सोमा दोंगो, घनश्याम सोय, नरेंद्र महतो, सुगुन मुंडा, गौरी सोय, प्रिया महतो, सुरु हेंब्रम, भवानी पांडेय, विजय दास, सुनिता पुरती, गालुडीह के पुनम हेंब्रम, सुप्रिया नायक, वर्षा हेंब्रम, सुनिता दोंगो, सानिका लोहरा, हाथीराम मुंडा, पार्वती कुमारी, सुरुमनी मुंडा, चिंतामनी मुंडा, चंपा गोप, गुरुवारी मुंडा, प्रेमी टोप्पो, जोबना तांती,मंगल सिंह मुंडा, रघुनाथ गोप, जगमोहन मुंडा, ज्योति प्रमाणिक, राहुल सोय व प्रकाश गोप को बैग दे कर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की ओर से सामान्य ज्ञान की पुस्तक भेंट की गयी.

