कुचाई (Ajay Mahato) प्रखंड के रुगुडीह पंचायत के बीजार फुटबॉल मैदान में एमएससी टाईगर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग में 48 व महिला वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य सिद्धार्थ होनहागा, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामुनी उरांव शामिल हुए.

प्रतियोगिता का फाइनल मैच आर्यन एफसी व आरंगा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूट आउट से1 2-1 से आर्यन एफसी की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार एवं उपविजेता रहे आरंगा एफसी की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. वही तीसरे स्थान से लेकर आठवें स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.
महिला वर्ग का फाइनल मैच मुदुडीह एफसी व जय मां के केरा के बीच खेला गया. जिसमें 1-0 गोल से जय मां केरा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 10 हजार एवं उपविजेता रहे मुदुडीह की टीम को 7 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, उपमुखिया सुखलाल मुंडा, सुरेन्द्र मुंडा, चरण दास सिंह मुंडा, दशरथ उरांव, मानसिंह मुंडा, सोनामुनी मुंडा आदि उपस्थित थे.

Exploring world
