कुचाई (Ajay Mahato) प्रखंड के बारूहातु पंचायत में शनिवार को “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वारा” शिविर आयोजित की गई. विधायक दशरथ गागराई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के जरिए सरकार की जन उपयोगी योजनाओ को सुगमता के साथ लोगों तक पहुंचाना है.

उन्होंने लोगों को इस तरह की कार्यक्रम में शामिल हो कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य कर रही है. अब गरीब बच्चे भी विदेश में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पढ़ाई कर सकते हैं. सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पे खड़े आदमी तक पहुंचाना है. इस पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास योजना के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार कराने का निर्देश दिया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप आइटीडीए निदेशक संदीप दोराईबुरू, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष राम सोय, प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया रेखामुनी उरांव, सरस्वती मिंज, करम सिंह मुंडा, दशरथ उरांव, चांदमनी मुंडा, गदाधर सथपती, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

Exploring world
