खरसावां: विधायक दशरथ गगराई ने बुधवार को कुचाई- बडाबाम्बो पथ राईडिंग क्वालिटी सुधार कार्य एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विधालय भवन का शिलान्यास किया. बता दें कि पथ निर्माण विभाग सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत खरसावां प्रखंड के आमदा में कुचाई चौक से बडाबाम्बो पथ पर 15 किलोमीटर तक 6 करोड़ 74 लाख 22 हजार 200 रुपए की लागत से राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य होगा. जबकि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत 2.23 करोड़ रुपए की लागत से खरसावां के दितसाई में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य होगा.

इसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से किया. इसके अलावा विधायक योजना टीएसपी- 2023- 24 के तहत 3.80 लाख की लागत से खरसावां के दितसाई में 100 फीट पीसीसी एवं साईकिल स्टेंड निर्माण कार्य और खरसावां के टुनियाबाड़ी में लगभग 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
इस अवसर पर श्री गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है. यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है. जो भी सड़के जर्जर हैं, उन सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है. श्री गागराई ने कहा कि हर गांव को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना भी हमारा लक्ष्य है.
इस दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश हेम्ब्रम, सहायक अभियंता ललित कुमार नायक, खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा, पंसस अमर सिंह हांसदा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, मो सलाम, अरुण जामुदा, धानु मुखी, भवेश मिश्रा, रानी हेम्ब्रम, ललन तिवारी, मोहम्मद वस्सी, अकबर जिया, सानगी हेम्ब्रम, साधु चरण सोय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

