सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव में रास पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक रास मेला का शुभारंभ शनिवार शाम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया. पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले में उमड़ पड़े. आसपास के गांवों और दूरदराज के इलाकों से भी लोग इस ऐतिहासिक मेले का आनंद लेने पहुंचे.

कृष्णापुर का रास मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और लोक संस्कृति का भी प्रतीक माना जाता है. स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में रास पूर्णिमा की रात आयोजित किया जाता है, जिसमें भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिलता है.
मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न झूले, बिजली झूला, डिस्को डांस, बूगी-बूगी डांस और तरह-तरह के खेल-तमाशे लगाए गए हैं. शाम ढलते ही पूरा मेला रोशनी और संगीत से जगमगा उठता है.
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष मेले का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य तरीके से किया गया है. प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं. राजनगर थाना की पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी शुरू की गई है. रविवार से संताली ड्रामा का मंचन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला, संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करेंगे.
यह पारंपरिक रास मेला 15 नवंबर तक चलेगा, और इस अवधि में कृष्णापुर गांव पूरी तरह उत्सव और भक्ति के माहौल में डूबा रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
