चांडिल/ Vikash Thakur कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में सिंहभूम कॉलेज, चांडिल कोटे से कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योतिष कुमार सिंह निर्विरोध सीनेट सदस्य निर्वाचित हुए हैं. कॉलेज से इस पद के लिए केवल डॉ. सिंह ने ही नामांकन किया था.

10 जनवरी को उनके नामांकन पत्रों की विधिवत स्क्रूटनी के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और विश्वविद्यालय को इसकी सूचना भेजी गई.

गुरुवार को कॉलेज के प्राचार्य एवं निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. सुनील मुर्मू ने डॉ. जे.के. सिंह को सीनेट सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा. डॉ. सिंह पिछले 17 वर्षों से सिंहभूम कॉलेज, चांडिल में सेवाएं दे रहे हैं और कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक भी रह चुके हैं.
उनके निर्विरोध चयन पर प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू सहित समस्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार सिंह, प्रो. ए.के. गोराई, डॉ. अंबिका रजक, डॉ. रिया शालिनी, डॉ. नीलम, डॉ. नेपाल चंद्र महतो, डॉ. समीर सेठ, डॉ. सच्चिदानंद मैती, सुबोध सिंह मुंडा, अशोक महतो समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

गैर-शैक्षणिक वर्ग के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य पद का मतदान सम्पन्न हुआ. इस वर्ग में इंद्र बेसरा और प्रत्युष पाणी उम्मीदवार थे.
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और मतदान में सभी मतदाताओं ने सहभागिता की.
चुनाव पदाधिकारियों के अनुसार मतगणना 24 जनवरी को की जाएगी. महाविद्यालय प्रशासन ने सफल और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सभी मतदाताओं और कर्मियों का आभार व्यक्त किया है.

