सरायकेला/ Pramod Singh आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा ने वर्ष 2026 में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और विराट टुसू मेला आयोजित करने की घोषणा की है. यह कार्यक्रम 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी 2026 को आयोजित होगा.

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी और एंट्री फीस 65,000 रुपये निर्धारित की गई है.
*फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार इस प्रकार हैं*
प्रथम पुरस्कार: ₹7,00,000 एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹5,00,000 एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹2,50,000 एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹2,50,000 एवं ट्रॉफी
*फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ- साथ टुसू मेला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पुरस्कार इस प्रकार हैं*
प्रथम पुरस्कार: ₹51,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000
तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
इस जानकारी गुरुवार को मोहम्मद अख्तर हुसैन और रविंद्र मंडल ने दी. बैठक में एसोसिएशन के शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्याम नंदन किस्कू और लक्ष्मण महतो उपस्थित रहे.

