कोडरमा: ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत रखे गए 500 एमएम के पाइप चोरी मामले का कोडरमा पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आठ चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 16 पीस पाइप, एक ट्रक और चोरी में इस्तेमाल की गई एक हाइड्रा मशीन जब्त की है.

मामला डोमचांच प्रखंड के बगड़ो का है जहां जलापूर्ति योजना का काम कर रही ब्लैकलिस्टेड कंपनी ने बड़ी मात्रा में 500 एमएम पाइप स्टॉक करके रखा था. इसी दौरान एक व्यक्ति राहुल कुमार ठेकेदार बनकर मजदूर और ट्रांसपोर्टर को बुलाकर हाइड्रा मशीन से ट्रक में पाइप लोड कर रहा था. तभी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचित किया.
सूचना पर एसपी के निर्देश में एसडीपीओ अनिल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई. टीम ने मौके से 16 पाइप और ट्रक को जब्त किया. साथ ही जयनगर थाना क्षेत्र से हाइड्रा मशीन पकड़ी गई और कोडरमा, गिरिडीह व हजारीबाग जिले के अलग-अलग इलाकों से आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए.
मुख्यालय डीएसपी रतीभान सिंह ने बताया कि इस मामले में और भी लोग संलिप्त हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही चोरी किए गए अन्य पाइप की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
