कोडरमा: जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चमगोदोंखुर्द में सर कुचले शव बरामदगी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मृतक की पत्नी बबीता देवी, उसके प्रेमी अजय पासवान और अजय के चचेरे भाई नीतीश पासवान को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस के अनुसार, इस पूरी घटना की साजिश मृतक की पत्नी बबीता देवी ने रची थी और इसमें अजय पासवान व नीतीश पासवान ने उसकी मदद की.
एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की रात मृतक गोवर्धन साव को पहले शराब पिलाई गई और नशे में होने पर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया. साजिश के तहत बबीता देवी ने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई को एटीएम कार्ड भी दिया था, ताकि हत्या में होने वाले खर्च एटीएम से निकाले जा सकें.

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर रतीभान सिंह की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, घटनास्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया गया और अजय पासवान के पास से मृतक की पत्नी बबीता देवी का एटीएम कार्ड भी मिला.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
