खूंटपानी/ Ajay Mahato प्रखण्ड के लोहरदा पंचायत के उलीगुटु में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक पंचायत अध्यक्ष जीतराय जामुदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें ऊलीराजाबासा पंचायत एवं लोहरदा पंचायत के बूथ कमेटी का गठन किया गया.

इसमें लोहरदा पंचायत के उलीगुटु बूथ अध्यक्ष के रूप में नाजीर गागराई, कोटसोना में चन्द्र मोहन होनहागा, लोहरदा में सिंकदर जामुदा, खूंटपानी में मुकेश मुगल को मनोनीत किया गया. वहीं अम्बराय बूथ अध्यक्ष दिनेश पूर्ति, उपाध्यक्ष राकेश पूर्ति, सचिव मुकेश पूर्ती, कोषाध्यक्ष सिनुराम गोप व सदस्य के रूप में सिराम बानरा, धनेश्वर बडदी को मनोनीत किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भाजपा मुक्त बूथ बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सकरी दोंगो, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक मुन्डरी, अजित कान्डेयांग, जर्मन बोदरा, जयकस पूर्ति, सुरेश पूर्ति आदि उपस्थित थे.

