खूंटपानी/ Ajay Kumar झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु गांव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ग्रामीण मुंडा स्व. मंजीत हाईबुरू के परिजनों से मुलाकात की. साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली.

इसके बाद पूर्व सीएम श्री मुंडा पान्ड्राशाली स्थित मानकी मुंडा भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए. वही ग्रामीण मुंडा स्व. मंजीत हाईबुरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बता दें कि विगत 12 मई को खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बासाहातु गांव के ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा गला रेतकर कर दी गई थी. पूर्व सीएम श्री मुंडा ने कहा कि इस दुःखद घटना ने मन को झकझोर कर रख दिया है. वर्तमान सरकार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और कानून- व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है.
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, बीडीओ धनंजय पाठक, प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू, राकेश बांसिंह, सानो गोप, झंडा हाईबुरू, कोकिल केशरी, मंगता गोप, सुशीला पुरती, विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, रामनाथ महतो, राजेन दोंगो, नारायण बानरा, पाईकराय बानरा, सोनाराम कुम्हार, रमेश जामुदा समेत प्रखंड के मानकी मुंडा उपस्थित थे.

