खूंटी: जिले के अड़की प्रखंड के कन्दरापीड़ी गांव में 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वावधान में एक दिवसीय मेडिकल सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया. कमांडेंट राजीव भट्ट के दिशा- निर्देश पर शिविर का नेतृत्व डी समवाय के प्रभारी निरीक्षक/सा सहदेव दास ने किया.

चिकित्सा सेवा का पर्यवेक्षण 26 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के चिकित्सा कमांडेंट अहमद फजल खान ने किया. शिविर का आयोजन उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कन्दरापीड़ी गांव में किया गया. इस दौरान कुल 64 ग्रामीणों की नि:शुल्क जांच की गई, जिसमें 36 पुरुष, 22 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल थे. लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की गईं.
इस अवसर पर चिकित्सा कमांडेंट अहमद फजल खान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों को बल के साथ नियमित संपर्क में बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने ग्रामीणों से ऐसी कल्याणकारी पहलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.
ग्रामीणों ने समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल का आभार जताया और कार्यक्रम की सराहना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
