खूंटी: जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र से अपहरण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अपहृत दो लोगों को सुरक्षित घर भेजा गया है.

एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि तिलमी से आए हारूं मुखर्जी और विजय उरांव का कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया था और उन्हें रोडो जंगल में छिपाकर फिरौती की मांग की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और मात्र 5 घंटे में दोनों अपहृतों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों में मकबूल मियां, राजेश्वर गोप उर्फ राजू, सुखु मुंडा, श्याम सिंह, शशि दास और सुनिल मुंडा शामिल हैं. आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी, तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं.
एसडीपीओ ने बताया कि अपहृत हारूं मुखर्जी ईंट भट्ठा में काम करने आए थे, जबकि विजय उरांव अपने घर में रुके थे. पुलिस ने मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई को सराहनीय बताया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
