खरसावां: बुधवार को 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के “जी” समवाय रायजामा द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के लिए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

यह शिविर श्री राजीव भट्ट, कमांडेंट 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रांची के निर्देश पर आयोजित किया गया. शिविर में खरसांवा पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. नवीन चन्द्र, विभागीय स्टाफ तथा एसएसबी. की पशु चिकित्सा टीम ने मिलकर कुल 41 ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की.
परीक्षण के दौरान पशुओं को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं और ग्रामीणों को पशुओं की नियमित देखभाल, टीकाकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में बड़ी राहत मिली. एस.एस.बी. की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
