सरायकेला: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची द्वारा राजकीय आईटीआई, खरसावां में मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं भावी उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन प्रावधानों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देना था, जिससे वे अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें. कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की और उद्यम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.
प्रारंभिक सत्र में एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के सहायक निदेशक गौरव ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए उद्यमिता संवर्द्धन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उनके उद्देश्यों की जानकारी दी. इसके बाद सी.एस.पी.एम.टी. सरायकेला के कमलेश्वर प्रमाणिक एवं डी.आई.सी. सरायकेला के अर्थशास्त्री गौतम कुमार ने राज्य सरकार की योजनाओं, अनुदान, तकनीकी सहायता और आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी.
एल.एस.एफ.सी. सरायकेला के अरुण कुमार चौधरी ने उद्यम पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के विषय में मार्गदर्शन किया. राजकीय आईटीआई खरसावां के प्रशिक्षक रमेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर उद्यम की संभावनाओं, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशिक्षण अधिकारी सत्यम प्रसाद मुंडा, अशोक देहरी एवं अजय पासवान ने अहम भूमिका निभाई. समापन के दौरान सहायक निदेशक गौरव ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उद्यम पंजीकरण, निर्यात संवर्द्धन एवं एम.एस.एम.ई. से जुड़ी अन्य प्रमुख योजनाओं की जानकारी साझा की और युवाओं को नवाचार तथा उद्यम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
