रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे सरकार के समक्ष उठाए. उन्होंने शिक्षा विभाग से सवाल पूछा कि सरायकेला- खरसावां जिले के उपकेंद्रों और उच्च विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या 100 से अधिक होने के बावजूद कई विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है.

विधायक ने बताया कि कई विद्यालयों में छात्रों की तुलना में शिक्षकों की संख्या बेहद कम है, जिससे पढ़ाई- लिखाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सरकार ने स्वीकार किया कि कई विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और विभाग स्तर पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की जा रही है.
विधायक गागराई ने यह भी पूछा कि मेसैजुना उच्च विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बहाली कब तक पूर्ण होगी. जवाब में शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गई है और अतिरिक्त शिक्षक तैनाती की प्रक्रिया जारी है.
स्वास्थ्य विभाग से पूछे गए सवाल में विधायक ने पूछा कि क्या राज्य के अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत ANM का अनुबंध 10 वर्ष से अधिक हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग ने इस तथ्य को स्वीकार करते हुए बताया कि कुल 3216 ANM कार्यरत हैं, जिनमें से 1437 ANM का कार्यकाल 10 वर्ष से अधिक हो चुका है. विधायक ने पूछा कि इतनी लंबी सेवा के बाद भी ANM को सेवा नियमितीकरण का लाभ क्यों नहीं दिया गया.
जवाब में विभाग ने कहा कि नियमितीकरण नीति निर्माणाधीन है और इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े इन सवालों ने सरकार का ध्यान जमीनी स्तर की समस्याओं की ओर आकर्षित किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
