खरसावां: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रायजामा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली. 26 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देशानुसार ‘जी’ समवाय सशस्त्र सीमा बल द्वारा सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना को बनाए रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन
12 अगस्त को रायजामा कैंप से काडेरकुटी होते हुए पांडाडीह तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हाथों में तिरंगा लिए जवानों के साथ ग्रामीण मोटरसाइकिल और साइकिल से शामिल हुए. वहीं 11 अगस्त को रायजामा कैंप से इचाडीह गांव तक भी तिरंगा यात्रा निकाली गई.
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा पहाड़ी क्षेत्र गूंज उठा. जवानों और ग्रामीणों ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया.

विज्ञापन
