खरसावां: प्रखंड के सिंगाडीह पुलिया के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार खूंटपानी प्रखंड के लोटा गांव निवासी कृष्णा महली (35) अपनी बाइक से खरसावां के जोजोकुड़मा गांव आया हुआ था शाम को अपने घर लौटने के क्रम में खरसावां के सिंगाडीह गांव के पुलिया समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुघर्टना हो गई.

जिससे बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गए. इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान दुर्याेधन प्रधान घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद उन्होंने 108 के माध्यम से एंबुलेंस से संपर्क किया. लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण उन्होंने अपने स्तर से एक निजी वाहन कर घायल युवक को कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी कृष्णा महाली को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया.
वही श्री प्रधान ने सरकार से एंबुलेंस की मांग किया कि बड़ाबाम्बो क्षेत्र में एंबुलेंस नहीं होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बड़ाबाम्बो क्षेत्र में भी एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की जिला के सिविल सर्जन से मांग की है.

Exploring world
