सरायकेला: जिले के खरसांवा थाना अंतर्गत पौड़ाडीह गांव के पास हावड़ा- मुंबई रेलखंड के सिनी अप लाइन पोल नं 289/3 और 289/5 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
शव की पहचान नहीं हो सकी है. खरसावां थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है.

विज्ञापन
