खरसावां: ऑपरेशन प्रहरी के तहत थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां में पैदल गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान चांदनी चौक, ब्लॉक कैंपस, बेहरासाही, तलसाही, कुम्हारसाही और बाजार क्षेत्र में पुलिस बलों ने गश्ती की. पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाने की सलाह दी और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. साथ ही आम लोगों से चौक-चौराहों पर जाम नहीं लगाने की अपील की गई.

इसके बाद सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग स्थित गोंदपुर चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 110 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई. इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले एक बाइक को जब्त किया गया. पुलिस टीम ने रोड टैक्स, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का ओनर बुक की जांच की. साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से ड्रंक एंड ड्राइव की जांच भी की गई. मामूली कमियां पाए जाने पर वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया.
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है. उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और चालकों के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है. गौरव कुमार ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
