खरसावां/ Pramod Singh सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में बुधवार को भट्टी चौक के पास एंटी क्राइम अभियान के तहत वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई.

दोपहिया वाहनों के डिक्की, चालकों के हेलमेट और कागजातों की जांच की गई, वहीं चारपहिया वाहनों में डिक्की, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच- पड़ताल की गई. हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाई गई और निर्देश दिया गया कि वे आगे से हेलमेट लगाकर ही सड़क पर चलें.

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का जांच अभियान जरूरी है. उन्होंने कहा कि एंटी क्राइम और ट्रैफिक नियमों को लेकर आगे भी ऐसे वाहन चेकिंग अभियान चलते रहेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें. बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वाहन जांच के दौरान कई बाइक चालक इधर- उधर भागते और रास्ता बदलते भी देखे गए.

