खरसावां/ Ajay Mahato बीती रात थाना क्षेत्र के बीटापुर पंचायत के सिलपिंगदा गांव के समीप से एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया गया. जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन
युवक की पहचान गुरूवा सरदार (32) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में बीती रात छऊ नाच और मेला का आयोजन किया गया था. युवक वहीं गया हुआ था. शनिवार की सुबह खून से लथपथ युवक की सूचना मिलने पर खरसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है.
विज्ञापन

