सरायकेला (Ajay Mahato) प्रखंड अंतर्गत सीनी पंचायत के कदमबेड़ा में विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त भवन का निर्माण कार्य कल्याण विभाग की ओर से किया जाएगा.

इस दौरान विधायक श्री गागराई ने कहा कि खरसावां विधानसभा के सभी क्षेत्रों के गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है. राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से जागरूक होकर लाभ उठाने की अपील की. मौके पर पंचायत के मुखिया जयंती मुर्मू, नेपाल सरदार, रामू सरदार, लंकेश सरदार, सुभाष सरदार, दिलीप सरदार, भगत महतो, सुमंत कुमार बेहरा, संजय प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

