खरसावां/ Ajay Mahato गम्हरिया प्रखंड के फुटबॉल मैदान रपचा में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में खरसावां विधानसभा से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता रवाना हुए. खरसावां चौक में सभी एकत्रित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, दिशुम गुरु शिबु सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारा लगाते हुए रपचा फुटबॉल मैदान की ओर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए.
इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कोल्हान के महिलाओं को मंइया सम्मान योजना के तहत उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महिलाओं के लिए यह काफी अच्छी पहल है. विधायक श्री गागराई ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है. मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, कुचाई प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, खूंटपानी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, डिम्बु तिऊ, समाजसेवी बासंती गागराई, भुवनेश्वर महतो, धनु मुखी, मंटु प्रधान, दशरथ महतो, ललन तिवारी समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
