खरसावां/ Ajay Kumar झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का मनोनयन कर दिया है. जिसमें नीमडीह प्रखंड से लालमोहन महतो, सरायकेला ग्रामीण क्षेत्र से सचिन हेम्ब्रम, राजनगर प्रखंड से प्रकाश महतो, सरायकेला नगर से मुकेश मुदैया एवं खरसावां प्रखंड से कोंदो कुंभकार को मनोनीत किया है. वही सभी मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के कांग्रेस जनों की बैठक बुलाकर दो उपाध्यक्ष एवं 9 महासचिव चयन करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सूची भेजने का निर्देश दिया गया. खरसावां के कोंदो कुंभकार को दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाई भी दी है. श्री कुंभकार ने दोबारा प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का आभार जताया है.

विज्ञापन
