खरसावां: ‘स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत खरसावां के दुर्गामणी आरोग्यम नर्सिंग होम में 27 सितंबर को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन रक्त दान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्त दान कर सकेंगे.

शिविर का आयोजन श्रीसाई सेवा संस्थान, रेंगोगोडा और दुर्गामणी आरोग्यम सर्निंग होम, खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इस शिविर में मुख्य रूप से नेत्र जांच, चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन, और स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों का उपचार किया जाएगा. इसके साथ ही सभी मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी.
आयोजक संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर अपनी और अपने परिवार की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कराएं और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करें.
आयोजकों ने बताया कि 24 सितंबर को सरायकेला के सदर अस्पताल में भी नेत्र जांच शिविर आयोजित की जाएगी. शिविर में नेत्र जांच की जाएगी. मोतियाबिंद के चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा. इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा महिलाओं से जुड़ी बीमारी का इलाज किया जायेगा.

