खरसावां: काली मंदिर सामुदायिक भवन में जीनियस ग्रुप का रीयूनियन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष आचार्य ने की. मौके पर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कामाख्या प्रसाद षाडंगी और सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

अतिथियों ने खरसावां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की और इस तरह के आयोजनों की सराहना की. जीनियस ग्रुप के सदस्य अश्विनी दास ने कहा कि इस रीयूनियन कार्यक्रम का उद्देश्य ओड़िया भाषा, साहित्य, कला, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जन-जागरूकता लाना है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थानीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस पहल की जाएगी तथा नाट्य संस्थाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज सुमन गोप और माधो बिरुवा, मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं संधा पुरती, जेनाव खातुन, मंटू महतो और राज्य स्तरीय एनएमएमएस परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली अभिप्रिया पाणी शामिल थीं.

इसके अलावा खरसावां की नाट्य संस्थाओं (ओपेरा पार्टी) के वरिष्ठ कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. जिनमें श्री रामकृष्ण ओपेरा के सूर्यकुमार पति, वीणा पाणि ओपेरा के दाताकर्ण बेहेरा और चंद्रशेखर साहू, महावीर संघ ओपेरा के सुशांत षाडंगी, जय शिवशंकर ओपेरा के हरिशंकर मंडल, मां काली ओपेरा बुढ़ीतोपा के सच्चिदानंद प्रधान और रंजन प्रधान, शिव शंभू ओपेरा सरगापोशी के किशोर कुमार प्रधान और परमेश्वर प्रधान प्रमुख रहे.

कार्यक्रम के दौरान मनबोध कुमार मिश्र, सुभेंदु कुमार सतपथी, विजय पाणी, सपना दास, राजेश साहू, उत्तम साहू, दिलीप दास, सुनील पात्र, मदन मोहन मोदक, गायत्री नंदा, बेहुला महतो, कल्पना मिश्र, भागीरथी दे, विरोजा पति, गौरीशंकर मंडल, दीपक पट्टनायक और सुमंत चंद्र मोहंती उपस्थित रहे. अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

