सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में सोमवार को दशहरा पर्व को लेकर खरसावां थानांतर्गत जोड़ा तालाब, बेहरसाई होते हुए चांदनी चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दशहरा पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना तथा लोगों को जागरूक करना था.

फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च जोड़ा तालाब से शुरू होकर बेहरसाई होते हुए चांदनी चौक तक पहुंचा. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे दशहरा पर्व के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.
पुलिस प्रशासन ने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है.
खरसावां थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
