खरसावां: बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में 14 सितंबर रविवार को हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण, कविता पाठ, निबंध तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम अनीता सोय और द्वितीय स्थान मुक्ता मुंडा को मिला. मुहावरों की समझ प्रतियोगिता में प्रथम अभिप्रिया पाणि, द्वितीय दिव्या कुमारी और तृतीय मीरा महतो रही. महान हिंदी साहित्यकारों की जीवनी प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम बादल मुण्डरी, द्वितीय सुशांत प्रधान और तृतीय सालमती सरदार को स्थान मिला.

इन प्रतियोगिताओं के अलावा विराम चिन्हों की नाट्य प्रस्तुति में मनीषा हांसदा, आलिया रमीज, अनम खातून, नेहा कुमारी, डिंपल पुथाल, अनीता सोय और मुक्ता मुंडा ने शिक्षाप्रद और मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की समृद्ध परंपरा और गौरवपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी की तालियां बटोरीं. इस अवसर पर विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

मौके पर हिंदी शिक्षिका शशिबाला बागे ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है. शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि हिंदी भाषा सभी समुदायों, मजहबों और संस्कृतियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है. प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और पहचान की प्रतीक है. हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में स्थान रखती है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षिकाएं चूड़ामणि महतो, सुष्मिता कुमारी महतो, प्रतिभा पति, सुजाता महतो, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, प्रियतम सिंह, विकास चंद्र महतो, बसंती महतो, चंदन कुमार महतो, सुनीता महतो और पुष्पा महतो का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन हिंदी बीएड प्रशिक्षिकाएं सुजाता महतो और चूड़ामणि महतो ने आकर्षक अंदाज में किया.

