सरायकेला/ Pramod Singh 15 अगस्त को लेकर खरसावां थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गुरुवार देर रात स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान होटल और ढाबों पर भी जांच की गई.

विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता को देखते तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही. साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके.

विज्ञापन
