सरायकेला: खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दशरथ गागराई (वास्तविक नाम राम कृष्ण गागराई) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एक पूर्व सैनिक द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी गई शिकायत पत्र में कहा गया है कि विधायक ने फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से चुनाव जीता और अपने भाई को भी सरकारी नौकरी दिलाई. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 1992 में राम कृष्ण गागराई को CRPF के बल संख्या 931140355 के अंतर्गत सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था, जहां उन पर तत्कालीन कमांडेंट की पत्नी के गहनों और नकदी की चोरी के आरोप लगे थे.

शिकायत में आगे कहा गया है कि जब यूनिट का स्थानांतरण हुआ तो राम कृष्ण गागराई को भी स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन उन्होंने सेवा से इस्तीफा नहीं दिया बल्कि अपने छोटे भाई दशरथ गागराई को अपनी जगह पर तैनात करा दिया. वर्तमान में यह व्यक्ति चाईबासा में CRPF के डीआईजी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है.
शिकायतकर्ता के अनुसार यदि राम कृष्ण गागराई ने सेवा से विधिवत त्यागपत्र नहीं दिया है और चुनाव लड़ा है तो यह Representation of the People Act के प्रावधानों का उल्लंघन है. शिकायत में मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
