कटिहार/ Arzoo Bakhsh जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के पंचवर्गा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक शादीशुदा महिला और उसका चचेरा देवर आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए. घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है.

बताया गया कि कविता कुमारी नामक महिला, जो एक डेढ़ साल की बच्ची की मां है, अपने चचेरे देवर जीत कुमार शाह के साथ प्रेम संबंध में थी. कविता ने अपने प्रेमी को पश्चिम बंगाल से बुलाकर ननिहाल में छिपा रखा था. दिनदहाड़े कविता के नाना छेदी सिंह ने दोनों को बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने दोनों को पकड़कर हाथ-पैर बांधे और जमकर पिटाई की. कविता की शादी तीन साल पहले मालदा निवासी टिंकू शाह से हुई थी. लेकिन अब वह अपने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी है. दूसरी तरफ जीत की शादी भी 3 अगस्त को तय है, लेकिन वह भी भाभी के प्यार में अंधा हो गया है. मामले ने इतना तूल पकड़ा कि गांव में पंचायत बिठाई गई. जहां महिला के तलाक की बात तक लिखित में आ गई. अब इस रिश्ते ने तीन घर उजाड़ने की कगार पर ला दिया है. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा नुकसान एक मासूम बच्ची को हुआ है. जिसका भविष्य अब अधर में लटक गया है. गांव में हर तरफ एक ही चर्चा है — यह प्यार नहीं, आफत है.

