चांडिल (Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र की जनता लंबे समय से जल-जमाव की समस्या से जूझ रही है. वार्ड संख्या 14 बंधुगोड़ा स्थित अलमीनार स्कूल के समीप और टिओपी चौक से मल्लिक स्टोर होते हुए तमोलीया जाने वाली मुख्य सड़क पर हल्की सी बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं. स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग जल-जमाव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं.

दुकानदारों ने व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की है. वाहन चालकों को रोज दुर्घटना की आशंका के साथ सड़क पार करनी पड़ती है. लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से यह समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है. नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है.
स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.
video

