चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और आम लोग गंदे पानी में चलने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है. इससे आवाजाही बाधित हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल यही समस्या होती है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं होता. लोगों का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ बारिश के बीतने का इंतजार करते हैं. जनता की मांग है कि सभी प्रमुख नालियों की तुरंत सफाई हो. नाली निर्माण और मरम्मत का काम तेजी से किया जाए. बारिश में जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए. वार्ड स्तर पर तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई की जाए.

विज्ञापन
