चांडिल/ Afroj Mallick बुधवार देर शाम कपाली पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध हीरो होंडा मोटरसाइकिल (काले रंग की, नंबर प्लेट पर केवल X लिखा हुआ) को रोकने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे, जो पुलिस को देखते ही घबराकर दाएं- बाएं होने लगे.

जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, मोटरसाइकिल पर बैठा एक युवक कूदकर फरार हो गया, जबकि बाकी दो युवकों को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया और कपाली ओपी लेकर आई. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार भागे हुए युवक की पहचान की जांच की जा रही है, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल किसकी है और क्या इसे किसी अपराध में इस्तेमाल किया गया है. नंबर प्लेट पर केवल X लिखे होने से मामले पर संदेह और गहरा गया है. अधिकारी ने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
