चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र की एक प्रमुख सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है. यह सड़क कमारगोड़ा से सौरभ स्टोर (भाभी होटल) तक जाती है और कपाली के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. हर दिन सैकड़ों लोग इसी सड़क से आना- जाना करते हैं. लेकिन यह सड़क अब खुद बदहाली का शिकार हो चुकी है.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य कई बार शुरू किया गया. हर बार काम अधूरा छोड़ दिया गया. बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़, गड्ढों और जलजमाव से भर जाती है. इससे राहगीरों को काफी कठिनाई होती है. स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता जानलेवा बन गया है. स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. क्या यह लापरवाही प्रशासन की है, जनप्रतिनिधियों की है या निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों की. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए. ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके.

