चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों की जर्जर हालत अब लोगों की परेशानी का कारण बन गई है. हालात इतने खराब हैं कि नगर परिषद की कचरा उठाने वाली और अन्य सेवा गाड़ियां भी इन सड़कों में फंस रही हैं. इससे नगर सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजाना जलजमाव और टूटी-फूटी सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर हैं. लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है. नगर परिषद की गाड़ियों के फंसने की घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि अब मरम्मत कार्य को टालना जनता के साथ अन्याय होगा. स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन
