चांडिल/ Afroj Mallick

विज्ञापन
कपाली के कमारगोड़ा चौक से लेकर भाभी होटल तक की सड़क कई वर्षों से बन ही रही है, पर पूरी होने का नाम नहीं ले रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क सालों से अधूरी हालत में है और हर बार सिर्फ पैचवर्क कर दिया जाता है. हैरानी की बात यह है कि अभी भी सड़क पूरी तरह बनी नहीं है पर ठेकेदार द्वारा अंतिम परत का संकेत देने वाली सफेद लकीर खींचा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है.
स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद मोहम्मद इरफान अंसारी का कहना है कि यह सिर्फ खानापूर्ति है, जबकि सड़क की गुणवत्ता और मजबूती पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है. अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या अधूरी और खराब सड़क पर फाइनल टच देने का मतलब सिर्फ बजट का कागजी निपटारा है. लोगों की मांग है कि निर्माण की जांच हो और कार्य की गुणवत्ता के आधार पर ही भुगतान किया जाए.

विज्ञापन
